Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने किया दस मोबाईल एटीएम वैन का फ्लैग ऑफ, दूरस्थ क्षेत्रों...

सीएम ने किया दस मोबाईल एटीएम वैन का फ्लैग ऑफ, दूरस्थ क्षेत्रों वासियों को पैसे निकालने में होगी सुविधा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में सहकारी बैंक की दस मोबाईल एटीएम वैन का फ्लैग ऑफ किया। ये मोबाईल एटीएम वैन राज्य के विभिन्न जनपदों में जाकर लोगों को पैसे निकालने की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि सहकारी बैंक के मोबाईल एटीएम वैन द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को धन निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों से पैसे निकालने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य में आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग और सहकारी बैंक के माध्यम से मोबाईल एटीएम वैन की सुविधा राज्य के प्रत्येक जनपद में दी जा रही है। किसी भी बैंक खाते वाला व्यक्ति इसके माध्यम से पैसे निकाल सकता है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, निबंधक सहकारिता आनंद स्वरूप, अपर निबंधक ईरा उप्रेती उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments