Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलटी-20 वर्ल्ड कप: जानिए खिताब जीतने वाली टीम को मिली कितनी राशि

टी-20 वर्ल्ड कप: जानिए खिताब जीतने वाली टीम को मिली कितनी राशि

देहरादून: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दुबई में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात देकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया और साथ ही प्राइज मनी के रूप में 12 करोड़ रूपये भी। इस बार कुल प्राइज मनी लगभग 42 करोड़ रूपये थीI

खिताबी जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्राइज मनी के रूप में 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (तकरीबन 12 करोड़ रुपये) दिए गए। वहीं, उपविजेता न्यूजीलैंड के खाते में 8 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपये) बतौर इनामी राशि आए। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली दो अन्य टीमों इंग्लैंड और पाकिस्तान को 4-4 लाख अमेरिकी डॉलर ( लगभग 3 करोड़ रुपये) की राशि मिली है।

विदित रहे कि इस बार टी20 विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लिया था। आठ टीमों ने टूर्नामेंट के सुपर-12 दौर के लिए सीधे क्वालीफाई किया था जबकि 8 अन्य टीमें क्वालीफायर मुकाबलों में आमने-सामने थीं। ऐसे मेंआईसीसी ने सुपर 12 स्टेज के बाद हर जीत पर टीमों को बोनस देने का फैसला किया था। सुपर 12 दौर के बाद बाहर होने वाली प्रत्येक टीमों के खाते में 70 हजार डॉलर आए हैं।इस हिसाब से भारतीय टीम के खाते में 70 हजार डॉलर यानी तकरीबन 51 लाख रुपये की राशि आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments