Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डगोर्खा दशैं दीपावली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजनो...

गोर्खा दशैं दीपावली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजनो का स्वाद बना दूनवासियों की ख़ास पसंद

देहरादून। तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव मेले का उद्घाटन महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। आन्या गोयल की तरफ से गणेश वंदना कि प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अजय टम्टा,सांसद अल्मोडा एवं राज्य मंत्री सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट देहरादून में अपने उदघोष के साथ किया। महोत्सव में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सतपाल जी महाराज ने अपने उद्बोधन में वीर गोर्खा कल्याण समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार का प्रेम बंधन राम जी और सीता जी में हैं, ठीक उसी प्रकार का सद्भावना और प्रेम के संबंध को भारत व नेपाल के बीच स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हम लोग भगवान श्रीराम की बारात लेकर जनकपुरी जायेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए, जिससे कि संस्कृति और परम्परा को बढ़ावा मिलता है।
प्रतिभा नृत्य अकादमी समूह के सदस्य ने अपने बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा में बैठे सभी दर्शकों का दिल जीत लिया प् एक तरफ जहाँ प्रतिभा नृत्य अकादमी के विशाल और देवांश ने भारतीय सैनिक की जीवन शैली से आधारित नाट्य प्रस्तुत किया, साथ ही दिव्या तिमिनसिना विभिन्न स्थानीय लोक कला के माध्यम से गोरखाली संस्कृति के विभिन रंग,कला,गीतों को दिखाकर लोगो को गोरखाली संस्कृति के विषय में बताया। वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने अजय टम्टा सांसद अल्मोडा एवं राज्य मंत्री सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, एवं सतपाल जी महाराज, मंत्री पर्यटन, सांस्कृतिक, सिंचाई, अभिनव कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी महमानों का धन्यवाद किया प् उन्होंने कहा कि दूनवासियों के लिए मेले में गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन, सरकारी और अर्ध सरकारी विभिन्न प्रकार के स्टॉलों की प्रदर्शनी, गोर्खाली पारंपरिक वस्त्रों और परिधानों का अद्वितीय प्रदर्शन आर्मी द्वारा प्रस्तुत खुखुरी नृत्य, तथा दशै दिपावली पर आधारित नाट्य-नाटिका का आयोजन किया गया है। इसके अलावा बच्चों के लिए खेल सामग्री और झूलों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि देहरादूनवासी महोत्सव में गोर्खाली व्यंजनों का भरपूर मजा ले रहे हैं और विभिन्न स्टॉलों में पारंपरिक वस्त्रों की खरीदारी की गतिविधियाँ तेजी से चल रही हैं। हर व्यक्ति के चेहरे पर ख़ुशी की ओर उमंग की लहर स्पष्ट नज़र आ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित वीर गोर्खाकल्याण समिति के महासचिव विशाल थापा ने बताया कि महोत्सव में गोरखाली संस्कृति की धूम रही। उन्होंने बताया कि मेले के पहले दिन लोगो में उत्साह और उमंग के नज़ारे देखने को मिले। इस अवसर पर दून वासियों ने पारंपरिक वेष भूषा, ढाका टोपी,नेपाली साड़ियों की खरीदारी कीप् साथ ही नेपाली व्यंजन सेल रोटी,भुटवा मीट और प्रसिद्ध गोरखा चटनी का स्वाद भी लोगों ने चखा। समिति के सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान ने बताया कि गोर्खा दशैं दीपावली महोत्सव-2024 मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोरखा ग्रुप द्वारा डांस की प्रस्तुति दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments