Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डपटवारी की नियत एक हजार रुपये पर खराब, रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटवारी की नियत एक हजार रुपये पर खराब, रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक रिश्वतखोर पटवारी एक हजार रुपए के लिए नियत खराब हो गई और विजिलेंस ने एक हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर उसे दबोच लिया।
विजिलेंस ने एक पटवारी को दाखिल खारिज के नाम पर एक हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक अपनी गांव की जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए एक व्यक्ति ने आवेदन किया था, जिसके एवज में पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा आयु 48 वर्ष पुत्र स्व हीरा सिंह बोरा मूल निवासी ग्राम थान डंगोली पोस्ट थान डंगोली थाना बैजनाथ तहसील गरूड़ जनपद बागेश्वर हाल पटवारी पट्टी नंदीगांव तहसील काफलीगैर जनपद बागेश्वर ने दो हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी शिकायतकर्ता से एक हजार रूपया पूर्व में ही ले चुका था तथा शेष एक हजार रूपये की मांग कर रहा था।
शिकायत जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर अनिल सिंह मनराल नेतत्काल निरीक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा को शनिवार को कठफुड़छिना में किराये के पटवारी कार्यालय से शिकायतकर्ता से एक हजार की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments