Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डपूजा अर्चना के लिए पहंुचे उद्योगपति अंबानी ने बदरी केदार मंदिर समिति...

पूजा अर्चना के लिए पहंुचे उद्योगपति अंबानी ने बदरी केदार मंदिर समिति को दान दिए पांच करोड़

रुद्रप्रयाग। रविवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे। उसके बाद पश्चात केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। उद्योगपति मुकेश अंबानी रविवार सुबह करीब 9 बजे भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने बदरी विशाल के दर पर पहुंचकर वेद पाठ और पूजा संपन्न की। उसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किए। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरी केदार मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपए दान दिए हैं। वे हर साल भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए आते हैं और करोड़ों रुपए का दान कर जाते हैं। वहीं, मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर प्रशंसकों और मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments