Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डरोज़गार गारंटी परिषद की बैठक में मंत्री जोशी ने दिए रिक्त पदों...

रोज़गार गारंटी परिषद की बैठक में मंत्री जोशी ने दिए रिक्त पदों पर नियुक्ति करने व योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

देहरादून। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक परिषद द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर जल्द से जल्द जे.ई और रोजगार सेवकों के रिक्त पदों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके। उन्होंने श्मेरी गांव मेरी सड़कश् योजना को ब्लॉक स्तर पर भी तेजी से लागू करने का आदेश दिया और कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाना चाहिए। श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को हर संभव वित्तीय सहायता मिल रही है, जिसे ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का दायित्व अधिकारियों का है। उन्होंने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र से प्राप्त वित्तीय सहायता का सही उपयोग हो, ताकि हर जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके।”
बैठक में उन्होंने एक पेड़ मां के नाम, श्हरेलाश् और श्अमृत सरोवरश् योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी इन योजनाओं के तहत लगाए गए वृक्षों की पूरी जानकारी और मॉनिटरिंग समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही, अमृत सरोवर योजना को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए सरोवर के किनारों पर वृक्षारोपण और सब्जी उत्पादन को रोजगार सृजन का माध्यम बनाने पर बल दिया। श्री जोशी ने कहा कि अमृत सरोवर योजना प्रधानमंत्री का एक विशेष प्रोजेक्ट है, जिससे न केवल पेयजल की समस्या हल होगी, बल्कि सरोवरों के किनारों पर वृक्षारोपण और कृषि कार्यों से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह योजना सुचारू रूप से लागू हो और अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचे। इस दौरान बैठक में अपर सचिव एवं आयुक्त धीराज सिंह गबर्याल, जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय, उप आयुक्त परियोजना प्रकाश रावत, और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments