Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउपनल महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिला

उपनल महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिला

देहरादून। उपनल महासंघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू कराने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिला। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर उपनल महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की प्रति देते हुए नियमित करण एवं समान कार्य समान वेतन दिलाने का आग्रह किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार नियमावली तैयार कर नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि 2018 में उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा उपनल कर्मियों के नियमित एवं समान कार्य के लिए समान वेतन के निर्देश दिए थे, इसके अगेंस्ट उत्तराखंड सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई। 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार की एसएलपी खारिज कर दी गई और उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेशों को यथावत रखा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महिला अध्यक्ष मीना रौथान, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश नेगी, प्रदेश शिकायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष स्नेहा बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान, जिला महामंत्री रमेश डोभाल, सुनील नेगी, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments