Latest news
मुख्यमंत्री ने 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया सचिव गृह ने यूसीसी पोर्टल पर विभिन्न सेवाओं के पंजीकरण की समीक्षा की हैलो सर! यात्रा में आना है, टूर पैकेज कितने का होगा देश की सबसे लम्बी रेलवे टनल जानसू का हुआ ब्रेकथ हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल से की मुलाकात उत्तराखण्ड पुलिस को तकनीक-सक्षम, संवेदनशील एवं प्रोफेशनल बल बनाना हमारा लक्ष्य: डीजीपी लगभग 1384 करोड़ लागत की इस परियोजना से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 25 किमी होगी कम सीएम धामी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल प्रशासनिक मुखिया नहीं, बल्कि आमजन की पीड़ा को समझ... राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री ने किया जेपी नड्डा का स्वागत

[t4b-ticker]

Thursday, April 17, 2025
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेशनल कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से...

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेशनल कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेशनल कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्था के विभिन्न कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय सैनिक संस्था, जो कि 22 वर्षों से राष्ट्र प्रथम और राष्ट्रहित सर्वाेपरि के सिद्धांत पर कार्यरत एक गैर-राजनैतिक संस्था है, जिसके वर्तमान में 1 लाख से ज्यादा सदस्य हैं जो 23 राज्यों में सक्रिय है। संस्था के सदस्य के रूप में देश के प्रति समर्पित नागरिक एवं पूर्व सैनिक जुड़े हैं।
राज्यपाल, जो स्वयं इस संस्था से लंबे समय से जुड़े रहे हैं, ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण, चरित्र निर्माण और नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। विशेष रूप से विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों को नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण के प्रति जागरूक करना एक अत्यंत सराहनीय कदम है।’’
राज्यपाल ने संस्था को और अधिक सदस्य जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि देशभक्त नागरिकों का यह संगठन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्था के प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और राष्ट्रीय एकता को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टी.पी. त्यागी(से नि), लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार बख्शी(से नि), मेजर जनरल एमएल असवाल(से नि), मेजर जनरल रणजीत सिंह(से नि), प्रभा मेहता, सत्यजीत, हरीशचंद्र बद्रीनाथ राठौड़, कैप्टन केपी सिंह, राजन छिब्बर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments