Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डदुकान में फ्रिज ठीक करने गए इलेक्ट्रीशियन के ऊपर गिरा सिलेंडर, मौत

दुकान में फ्रिज ठीक करने गए इलेक्ट्रीशियन के ऊपर गिरा सिलेंडर, मौत

नैनीताल। हल्द्वानी में मिठाई की दुकान में फ्रिज ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन के ऊपर एलपीजी गैस सिलेंडर गिर गया, जिससे इलेक्ट्रीशियन की मौके पर मौत हो गई। इलेक्ट्रीशियन की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और किस तरह मामले का शांत किया। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के किच्छा का रहने वाला 40 साल के लालता प्रसाद इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। गुरूवार को प्रसाद शहर की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में फ्रिज ठीक करने गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान दुकान की कर्मचारी रस्सी के साहरे गैस सिलेंडर को ऊपर चढ़ा रहा था, तभी अचानक से गैस सिलेंडर की क्लिप टूट गया और सिलेंडर सीधा इलेक्ट्रीशियन प्रसाद के ऊपर गिरा।
इस हादसे में इलेक्ट्रीशियन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में दुकान के कर्मचारी प्रसाद को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रसाद के परिजनों भी हॉस्पिटल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मिठाई कारोबारी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया। विवाद बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जैसे-तैसे हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मिठाई कारोबारी दुकान को बंद कर फरार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments