Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
HomeUncategorizedवीर गोर्खा कल्याण समिति ने महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में चलाया सफाई...

वीर गोर्खा कल्याण समिति ने महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में चलाया सफाई अभियान

देहरादून। वीर गोर्खा कल्याण समिति की ओर से समीक्षा बैठक आयोजित की गई एवं महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने महिंद्रा ग्राउंड झाड़ू एवं अपने हाथों से सफाई की । वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा हमारे समिति द्वारा यहां पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। अब जब मेला समाप्त हो गया है तो यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम इस ग्राउंड का साफ सफाई करें एवं आसपास के जगह को भी सफाई करके लोगों के लिए खुला छोड़ दें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे सफाई के महत्व को समझें और उसे अपने जीवन में एक आदत की तरह अपनाएं। मैं तमाम अपने सहयोगियों को धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस तीन दिवसीय मेले को सफल बनाने में सहयोग किया। हेडक्वार्टर उत्तराखंड सब एरिया कैंटोनमेंट बोर्ड कैंट, गोरखाली सुधार सभा, इंडियन आर्मी के जवान, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग एवं उत्तराखंड फायर डिपार्मेंट, समस्त संगठन संस्थाओं, सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हुए सभी कलाकार एवं प्रदेश के सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस मेले को सफल बनाया।
वीर गोर्खा कल्याण समिति के महासचिव विशाल थापा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि एवं भारत नेपाल से आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के सहयोग के बगैर यह संभव नहीं था। आप सभी के सहयोग और योगदान से इस मेले को इस स्तर तक ले आए हैं, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज स्तरीय मेले में शामिल होने की बात कही है।
वीर गोर्खा कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी टेकू थापा ने कहा इस मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में हमारे सभी मीडिया के लोगों का सहयोग रहा है और मैं उन सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एवं वेब पोर्टल के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें प्रमुखता से अपने यहां जगह दी और मेले को सफल बनाने में सहयोग दिया। सफाई अभियान के अवसर पर वीर गोर्खाकल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाङ, कर्नल माया गुरुंग,उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव देविनशाही,सहसचिव आशु थापा,सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान,सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरुंग, ज्योति राना, सोना शाही, एन बी थापा, बुद्धेश राई,यामु राना, मीन गुरुंग, बबिता गुरुंग, सुरेश राई, तुला राना,अनीता प्रधान,नरेंद्र थापा एवं पूरन बहादुर थापा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीर गोर्खा कल्याण समिति के सचिव देविन शाही ने किया। कार्यक्रम में मधुसूदन शर्मा,सोनाली राई,साहील थापा ने सहयोगी के रूप में किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments