Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक मनोज रावत को प्रत्याशी...

कांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक मनोज रावत को प्रत्याशी घोषित किया

देहरादून। कंाग्रेस पार्टी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर मनोज रावत को केदारनाथ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
श्री जोशी ने यह भी बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, डॉ0 हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, लखपत सिंह बुटोला, विरेन्द्र जाति, विधानसभा उपचुनाव प्रभारी विक्रम सिंह नेगी, मनोज तिवारी सहप्रभारी ललित फर्स्वाण एवं जयेन्द्र रमोला, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण सहित पार्टी के विधायकगण व वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments