Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ उपचुनावः भाजपा-कांग्रेस समेत चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

केदारनाथ उपचुनावः भाजपा-कांग्रेस समेत चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन चार नामांकन.पत्र दाखिल हुएण् उत्तराखंड क्रांति दल के डॉ आशुतोष भंडारी, भाजपा की आशा नौटियाल, कांग्रेस के मनोज रावत और निर्दलीय त्रिभुवन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार सुबह से ही ऊखीमठ बाजार में नामांकन पत्र जमा करने के लिए तहसील परिसर में पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा और यातायात के लिए जीरो जोन घोषित किया गया। सोमवार को सबसे पहले उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी डॉ आशुतोष भंडारी परंपरागत वाद्य यंत्र ढोल दमो के साथ बाजार में जुलूस निकालते हुए नामांकन करने के लिए पहुंचे।् नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में मूल निवास 1950ए भू कानून, राजधानी गैरसैंण और सरकार द्वारा यूसीसी ड्राफ्ट में आवश्यक संशोधन करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कुलदीप रावत के साथ तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अरबों की विकास योजना की घोषणा हुई है और उनका कार्य भी शुरू हुआ हैण् विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है और अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहा हैण् जनता सब समझती है और कांग्रेस के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी को एकतरफा भारी मतों से यह सीट मिलेगी। नामांकन के दौरान यूकेडी के अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments