Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड महिला नीति 9 नवंबर को राज्य की महिलाओं को समर्पित की...

उत्तराखण्ड महिला नीति 9 नवंबर को राज्य की महिलाओं को समर्पित की जाएगीः मंत्री रेखा आर्य

देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में “उत्तराखण्ड राज्य महिला नीति 2024“ को लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समीक्षा की। बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा “उत्त्तराखण्ड राज्य महिला नीति 2024“ के तैयार प्रारुप का अन्तिम प्रस्तुतिकरण विभागीय मंत्री के समक्ष पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह प्रारुप महिला एवं सशक्तिकरण विभाग, राज्य महिला आयोग एवं नियोजन विभाग द्वारा आपसी समन्वय से तैयार किया जा रहा है। यह प्रारुप आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत किया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि राज्य उत्तराखण्ड के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में निवास करने वाली महिलाओं के हितों को और सुरक्षित करने के उद्देश्य से राज्य उत्तराखण्ड महिला नीति 2024 तैयार की जा रही है जो आगामी 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को समर्पित कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य महिला नीति के निर्माण का ध्येय यही है कि राज्य उत्तराखण्ड के विकास में महिलाओं और पुरुषों की समान सहभागिता सुनिश्चित हो। महिलाओं की सहभागिता सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक आदि हर क्षेत्र में पुरुषों के समान रहे। इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, चन्द्रेश कुमार यादव, निदेशक/अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, प्रशान्त आर्य, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, कुसुम कण्डवाल, निदेशक नियोजन, मनोज पंत तथा अन्य विभागीय अधिकारी व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments