Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए चल रहा धरना...

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए चल रहा धरना स्थगित

देहरादून। छात्र संघ चुनाव कराये जाने की मांग के लिए छात्र संघर्ष समिति द्वारा दिया जा रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले सिद्धार्थ अग्रवाल छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी पीजी कॉलेज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें डीएवी महासचिव सुमित कुमार डीबीएस छात्र संघ अध्यक्ष मगन नेगी व डीयू, एसजीआरआर, मालदेवता, डीबीएस एवं डीएवी के छात्र नेता सम्मिलित थे।
छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड से भेंट वार्ता कर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराए जाने का आश्वासन दिया गया, जिसका छात्र संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आज छात्र संघर्ष समिति द्वारा बैठक कर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आश्वासन पर 25 अक्टूबर 2024 से चलाया जा रहा धरना छात्र हित में स्थगित किया जाता है एवं आगामी 10 दिन में यदि छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर शासन प्रशासन द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो छात्र संघर्ष समिति उग्र आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार एवं शासन प्रशासन की होगी। उक्त बैठक में डीएवी छात्र संघ महासचिव सुमित कुमार, डीबीएस छात्र संघ अध्यक्ष मगन नेगी, डीएवी छात्र संघ उपाध्यक्ष अनुज शाह, नवदीप राणा, राहुल जुयाल, बलबीर कुमार, ऋषभ मल्होत्रा, गोविंद रावत, ऋतिक नौटियाल, हरीश जोशी, मुकेश बसेड़ा, हर्ष राणा, पुलकित, विशाल, सौरभ पोखरियाल, सौरभ सेमवाल, मयंक रावत, स्वयं रावत, करण नेगी,सत्येंद्र, कुलदीप सिंह, प्रियांशु कोटनाला, कनिष्क आदि छात्र नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments