Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डशहीद केशरीचन्द के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकताः धामी

शहीद केशरीचन्द के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकताः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद केशरीचन्द जयंती पर श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के लाल, शहीद केशरीचन्द के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शहीद केशरीचन्द की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने शहीद केशरीचंद को नमन करते हुए कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत, देश की आजादी के नायक, हमारे प्रेरणास्रोत और उत्तराखण्ड के लाल, शहीद केशरीचन्द के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। बहुत कम उम्र में उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के लिये स्वयं को न्यौछावर कर दिया और अंग्रेजों द्वारा दी गयी प्रताड़ना को दृढ़ता के साथ सहन किया, परन्तु स्वदेश और मातृभूमि का मानकृसम्मान कम न हो, इसके लिये हंसतेकृहंसते फांसी के फन्दे पर झूल गये। मुख्यमंत्री ने शहीद केशरीचन्द के जन्मोत्सव के अवसर पर उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शहीद केशरीचन्द स्मारक समिति, ग्राम क्यावा, चकराता और वीर शहीद केसरी चन्द युवा समिति, चुक्खूवाला, देहरादून को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीद केशरीचन्द की स्मृति में जौनसार भाबर क्षेत्र की संभ्रान्त जनता द्वारा आयोजित किया जा रहा यह पावन कार्यक्रम निश्चित ही पूर्ण भव्यता के साथ सम्पन्न होगा और उनकी शहादत और प्रेरणादायी कार्यों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का पुनीत कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में जाने के कारण वे स्वयं इन आयोजन में प्रतिभाग नहीं कर सके। मुख्यमंत्री ने संदेश के माध्यम से शहीद केशरीचन्द के प्रति अपनी भावनाओं और आदर का भाव आयोजकों तक पहुंचाते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक संस्थाओं को शुभकामनायें दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments