Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजांच के बाद तय होगी हादसे की जवाबदेहीः चौहान

जांच के बाद तय होगी हादसे की जवाबदेहीः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस की बस हादसे से संबंधित प्रतिक्रिया को संवेदनहीन राजनीति की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि कांग्रेस को इस दुखद खड़ी मे पीड़ितों के आंसू पोंछने के लिए आगे आना चाहिए। हादसे के जवाबदेही के लिए ही सरकार हादसे की जांच करा रही है और उसे जांच का इंतजार करने की जरूरत है।
चौहान ने कहा कि सीएम तथ्यों का बारीकी से अवलोकन कर रहे है और स्थिति का संज्ञान ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच कुमाऊँ कमिश्नर कर रहे हैं तो परिवहन विभाग भी अलग से जांच कर रहा है। हादसे के लिए क्या जिम्मेदार कारक रहे हैं इसके लिए पूरी जांच रिपोर्ट सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि तात्कालिक तौर पर एआरटीओ को सस्पेंड किया गया। हादसे के बाद रेस्क्यू कार्य शुरू हुआ जिसमे सभी एजेंसियां समय पर मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर पहुंचाया गया। सीएम खुद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे तो मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे की घोषणा की गयी।
चौहान ने कहा कि जीवन को बचाना पहली प्राथमिकता थी और ऐसा ही किया गया। अब हादसे की क्या वजह थी यह जांच मे स्पष्ट होगा और दोषी कानून के दायरे मे आयेंगे। उन्होंने कहा कि बेशक, कुछ दुखद घटनाएं सामने आती रही है, लेकिन इस तथ्य से इनकार नही किया जा सकता कि पहले की अपेक्षा राज्य मे सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है और इसे और बेहतर बनाने की कोशिश हो रही है। घटना से प्रदेश मे शोक की लहर है और सीएम ने राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम भी सादगी से मनाने की घोषणा कर दी है। हादसे मे अनाथ हुई बेटी का पालन पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हादसे को अवसर मानने की भूल न करे, क्योंकि भाजपा जन सरोकारों के प्रति संवेदनशील है। कांग्रेस जांच का इंतजार करे और जवाबदेही तय करने और कार्यवाही मे धामी सरकार देर नही करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments