Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता की समस्या से बचना नहीं, निदान जरूरीः डीएम

जनता की समस्या से बचना नहीं, निदान जरूरीः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज नगर निगम में संबंधित अधिकारियों के साथ नगर में स्ट्रीट लाइट एवं कूड़ा निस्तारण की समस्या को व्यवस्थित रूप से संपादन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए, एक अभिनव पहल पर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्ट्रीट लाइट एवं गार्बेज पॉइंट पर क्यूआर कोड चश्मा किया जाए। जिस पर जनमानस स्क्रीन कर अपने शिकायत दर्ज कर सकें। कहां की प्रत्येक स्थलों एवं स्ट्रीट लाइटों का डेटाबेस रखा जाए ताकि शिकायत प्राप्त होते ही उक्त स्थल पर टीम द्वारा तेजी से कार्य कर सकेगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक दौर पर उक्त तकनीकी के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायत को दर्ज करने में काफी सहूलियत मिल सकेगा। कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। नगर निगम के टीमों द्वारा विगत दिवस को 12 दिन में 12000 से अधिक एलईडी लाइट ठीक करने पर, कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह टीमवर्क की भावना से कार्य करेंगे तथा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त गौरव कुमार, उप नगर आयुक्त गोपाल बेनवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments