Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeखेलटी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे केन विलियमसन; तेज गेंदबाज टिम साउदी करेंगे...

टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे केन विलियमसन; तेज गेंदबाज टिम साउदी करेंगे संभालेंगे कीवी टीम की कमान

देहरादून: 17 नवम्बर से शुरू होने वाली भारत – न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन नहीं खेलेंगे। टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार यानी 17 नवंबर को जयपुर में खेला जाना है। मिली जानकारी के अनुसार केन विलियम्सन  अपना पूरा ध्यान 25 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर लगाना चाहते हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि तेज गेंदबाज टिम साउदी सीमित ओवरों की सीरीज में टीम की अगुआई करेंगे जबकि काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सैंटनर दोनों सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, दाएं पांव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन की प्रगति अच्छी है। उनके टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है। तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जयपुर (17 नवंबर), रांची (19 नवंबर) और कोलकाता (21 नवंबर) में खेले जाएंगे।

विदित रहे कि केन विलियमसन की अगुआई में न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल खेला था। फाइनल मैच में केन विलियमसन ने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 गेंद में 85 रन की धुआंधार पारी खेली थी। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 7वें नंबर पर रहे थे। उन्होंने 7 मैच में 43.20 के औसत से 216 रन बनाए थे। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार केन विलियमसन का न खेलना न्यूजीलैंड के लिए महंगा साबित हो सकता है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज कानपुर में होने वाले मैच से शुरू होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments