Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराधरुड़की के माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 6...

रुड़की के माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार 9 नवंबर को माधोपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल बताए गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में तीन दिन पहले जाहिद नाम के व्यक्ति के दो बेटों की शादी थी। शादी समारोह में डीजे पर गाने को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने मौके पर ही किसी तरह से हंगामा शांत करा दिया था। इसके बाद बीते दिन की शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट हो गई। वहीं इस मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद घायलों के परिजन तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया।
आरोप है कि शनिवार की सुबह एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने उन पर हमला कर दिया। वहीं इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया और घायलों को मेडिकल के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने शाहिद और अरशद की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश के एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया है। हालांकि अभी दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि हंगामे की जानकारी मिली थी मौके पर पुलिस गई थी। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है। अभी दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments