Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपल्टन बाजार से धामावाला तक विभागीय पोलों पर स्थापित होगें सीसीटीवी कैमरेः...

पल्टन बाजार से धामावाला तक विभागीय पोलों पर स्थापित होगें सीसीटीवी कैमरेः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पल्टन बाजार में निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे जिसके लिए जिलाधिकारी धनराशि पूर्व में ही जारी कर दी गई थी, पुलिस विभाग द्वारा चयनित स्थानों पर पूर्व से स्थापित विद्युत पोल एवं अन्य विभागीय पोल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति मांगी गई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़ नियन्त्रण एवं भीड़ के दौरान भगदड़ की घटनाओं एवं दैवीय आपदाओं अथवा अन्य किसी आकस्मिक घटनाओं की सतत् निगरानी एवं नियन्त्रित किए जाने के दृष्टिगत पल्टन बाजार से धामावाला तक 15 स्थानों पर 22 सी०सी०टी०वी० कैमरे मय सहवर्ती उपकरणों, पीए सिस्टम, फाईबर कनेक्टिविटी को अधिष्ठापित किये जाने के कार्य हेतु पल्टन बाजार क्षेत्र में पूर्व से अधिष्ठापित स्ट्रीट लाईट के पोलों तथा अन्य विभागीय पोलो पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सी०सी०टी०वी० कैमरे मय सहवर्ती उपकरणों, पीए सिस्टम, फाईबर कनेक्टिविटी अधिष्ठापित किए जाने की अनुमति प्रदान करने के आदेश जारी किये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments