Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डशहर के विभिन्न स्थलों पर लगे सीसी कैमरों को 7 दिनों के...

शहर के विभिन्न स्थलों पर लगे सीसी कैमरों को 7 दिनों के भीतर ठीक करेंः एडीएम

देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा जनपद के शहरी क्षेत्रों लगे सीसीटीवी कैमरे की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में बैठक आयेाजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के विभिन्न स्थलों पर लगे सीसी कैमरों को 0-7 दिन के भीतर ठीक करना सुनिश्चित करेंगें। साथ ही कैमरों के सुधार की प्रगति रिपोर्ट को प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करेंगे। स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि कि स्मार्ट सिटी के वर्तमान में 536 केैमरे हैं, जिनमें से 402 ऑनलाईन है 134 ऑफलाईन है। पुलिस के 299 कैमरे हैं, जिनमें 161 फील्ड तथा 138 थानों में लगे हैं। जिनमें 09 कैमरे खराब है, जिनको मरम्मत किया जाना है। बैठक में निर्देशित किया कि कैमरों की सुधारीकरण की रिर्पाेट प्रस्तुत करेंगे, साथ ही रेखीय विभाग के अधिकारियों यथा बीएसएनल, यूपीसीलए, लोनिवि आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभागों को इस कार्य में समन्वय करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सड़क सुरक्षा के बैठक में सुधार की अद्यतन स्थिति के साथ उपस्थित होने को कहा। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 तीरथपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह,विद्युत, बीएसएनल, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments