Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रमिकों की बढ़ती समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ने श्रम विभाग...

श्रमिकों की बढ़ती समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ने श्रम विभाग का किया घेराव

देहरादून: श्रमिकों की बढ़ती समस्याओं को लेकर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिंकी टमटा से मिलकर समस्या के निवारण की करी मांग समस्या का निदान ना होने पर करेंगे तालाबंदी l इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि गरीब/मजदूर व असहाय जनता के लिए राहत के तौर पर कांग्रेस सरकार ने अपने शासन काल में श्रमिक कार्ड की सुविधा शुरू की थी । जिसके अन्तर्गत लाभार्थी गरीब/मजदूर व असहाय जनता को काम करने वाले उपकरण, बच्चों को छात्रवृति, बीमा योजना, पेंशन योजना, चिकित्सा सहायता व अन्य कई योजनाएं समय-समय पर मिलती आ रही थी परन्तु बहुत समय से यह सुविधाएं बन्द पड़ी हैं तथा पंजीकृत हुए लेबर कार्ड बन कर नहीं आ रहे हैं जिस कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कोरोना काल में जब गरीब मजदूरों के पास कोई रोजगार की सुविधा नहीं थी और उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना असम्भव हो गया था तब भी भाजपा सरकार द्वारा लेबर कार्ड पर मिलने वाली सुविधाएं लाभार्थी गरीब मजदूरों को नहीं दी गई तथा भाजपा सरकार में श्रम विभाग में मंत्रियों के घोटालो मे लिप्त होने के मामले भी सामने आये है जिस कारण श्रमिक कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया पर काफी समय तक रोक लगी रही ।

श्रम कार्ड पर मिलने वाली सुविधाएं जनता को लम्बे समय से नहीं मिल पायी है जिससे उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ रहा है इसलिए जनहित में पंजीकृत हुए श्रमिक कार्डों को जल्द बनवाया जाए और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि गरीब मजदूरों को पंजीकरण के लिए घंटो तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है इसलिए पंजीकरण प्रक्रिया को भी सरल किया जाए और इसके साथ ही पूर्व में कामगार महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया था, उन्हें सरकार द्वारा 5000 रू एवं एक सिलाई मशीन दिया जाना था l जो कि अभी तक नहीं मिल पायी है । पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि अगर जनहित में उक्त समस्याओं का जल्द निवारण नहीं किया गया तो हमें जनता के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन कर तालाबंदी करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा l

इस अवसर पर दीपा चौहान, प्रदेश सचिव संजय गौतम, अनु0 जाति विभाग जिला अध्यक्ष अमि चंद सोनकर,अनु0 जाति महानगर अध्यक्ष अजय बेनवाल, सो0 मी0 जिला अध्यक्ष विकास नेगी, शशांक थपलियाल, संगीता सोनी, पूरण देई, पूजा, मनीषा, भारत, अनीता, शीतल, उषा, राजेंद्र, जगदीश, राहुल, सीता, अरुण, कुसुम, आरती, दुर्गा, विमलेश, हिमानी, रेखा, वंदना आदि मौजूद थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments