Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डविभागों के बजट कार्य देख रहे अनुभाग अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण...

विभागों के बजट कार्य देख रहे अनुभाग अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। वित्तीय वर्ष 2025-26 निर्माण से पूर्व समस्त प्रशासनिक विभागों के बजट कार्य देख रहे अनुभाग अधिकारियों का द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव वित्त निदेशक बजट दिलीप जावलकर द्वारा किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 बजट निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। बजट निदेशालय द्वारा नई मांग के अतिरिक्त अन्य बजट मांग हेतु पूर्ण रूप से ऑनलाईन प्रक्रिया की अपेक्षा की गई है। नवाचार के आलोक में प्रदेश में कार्यरत मानव संसाधन के विवरण तथा जेण्डर बजट हेतु भी ऑनलाईन व्यवस्था की गई है।
पूर्व के अनुभव के दृष्टिगत सचिव वित्त द्वारा बताया गया कि बजट निर्माण में प्रशासनिक विभाग द्वारा बजट मांग को आई०एफ०एम०एस० में नचसवंक करने हेतु विलम्ब किया जाता है तथा साथ ही नचसवंक करने में असमर्थता भी व्यक्त जाती रही है। यह भी देखा गया है कि प्रशासनिक विभाग द्वारा प्रेषित औचित्य आदि स्वतः स्पष्ट नहीं होते हैं। इसी आलोक में सचिव वित्त द्वारा उपस्थित समस्त अनुभाग अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक, कोषागार दिनेश चन्द्र लोहनी एवं डाटा सेन्टर के अधिकारियों द्वारा ऑनलाईन बजट अपलोड करने के सम्बन्ध में क्मउव दिया गया। बजट निर्माण सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओं पर भी सलाहकार बजट, एल०एन० पन्त द्वारा प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेण्डर बजट का विवरण भरने हेतु आतिफ, टेक्निकल को-ऑर्डिनेटर, जेण्डर बजट (भारत सरकार) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया इसके अतिरिक्त एन.आई.सी. के अधिकारियों द्वारा भी ई-आफिस पर शासनादेश अपलोड किये जाने हेतु क्मउव दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजट अधिकारी मनमोहन मैनाली, वरिष्ठ शोध अधिकारी अमित वर्मा सहित बजट निदेशालय के अन्य अधिकारी एवं सचिवालय के अनुभाग अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments