Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश कार्यशाला के बाद शुरू होगी मंडल और जिलाध्यक्ष की चयन प्रक्रियाः...

प्रदेश कार्यशाला के बाद शुरू होगी मंडल और जिलाध्यक्ष की चयन प्रक्रियाः चौहान

देहरादून। भाजपा की 27 नवम्बर को होने वाली प्रदेश कार्यशाला के बाद मंडल और जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
भाजपा संगठन महापर्व की राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने राज्य के 70 फीसदी बूथों पर इकाई गठन की जानकारी दी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा केंद्रीय नेतृत्व को इस संबंध में अवगत कराया गया है। इसके उपरांत 27 नवम्बर को देहरादून में प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगठन चुनाव के अगले चरण में मंडल और जिला इकाई गठन कार्ययोजना को साझा किया जाएगा। जिसके बाद, जिला एवं मंडल स्तर पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगठन चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर बताया कि पहले चरण में अब तक प्रदेश के 70 फीसदी से अधिक बूथों पर 12 सदस्यीय समिति का गठन किया जा चुका है। जिस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सूचित किया गया है। लिहाजा पार्टी संविधान के अनुसार 50 फीसदी से अधिक बूथ इकाईयों के बनने के बाद अब मंडल अध्यक्ष का चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसी तरह जैसे ही मंडल अध्यक्षों चयन की संख्या 50 फीसदी से अधिक होगी तो सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष और फिर इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा। पार्टी का प्रयास होगा कि पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मिति से हो, चुनाव कराने की स्थिति में पार्टी की तरफ से नामांकन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। पार्टी नेतृत्व के स्पष्ट निर्देश है कि जिम्मेदार पदों पर नियुक्ति को लेकर समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के उचित प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments