Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी

सीएम ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है। मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments