Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डएनएचएम मिशन निदेशक ने सेन्टर फॉर एडवांस्ड पिडियाट्रिक विभाग का निरीक्षण किया

एनएचएम मिशन निदेशक ने सेन्टर फॉर एडवांस्ड पिडियाट्रिक विभाग का निरीक्षण किया

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश पहुंची एन.एच.एम की मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को सेन्टर फॉर एडवांस्ड पिडियाट्रिक विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उन्हें केन्द्र से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारियों से अवगत कराया।
एम्स ऋषिकेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से छोटे बच्चों के इलाज हेतु 42 बेड का ’सेन्टर फॉर एडवांस्ड पिडियाट्रिक’ (सीएपी) स्थापित है। इस सेन्टर में एक महीने से अधिक और 14 वर्ष तक की उम्र के उन सभी बच्चों का इलाज किया जाता है जो गंभीर किस्म की बीमारी से ग्रसित होते हैं। एम्स पंहुची एन.एच.एम की मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने इस केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं से संबन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने केन्द्र के जनरल वार्ड, पीडियाट्रिक आईसीयू और एचडीयू का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती बच्चों से बात भी की और उनके स्वास्थ्य और किए जा रहे इलाज की जानकारी भी हासिल की। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उन्हें संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाये जा रही मेडिकल फेसिलिटी और संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में केन्द्र में 12 बाल रोगियों का इलाज चल रहा है। संस्थान का उद्देश्य है कि बाल रोगियों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार का इलाज उपलब्ध कराया जाय। इसके लिए योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है और आवश्यक स्टाफ की तैनाती भी कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments