Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमदिरा की ओवर रेटिंग रोकने को पर्याप्त इंतजाम, अब शराब तस्करी नही...

मदिरा की ओवर रेटिंग रोकने को पर्याप्त इंतजाम, अब शराब तस्करी नही आसानः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मे ओवर रेटिंग रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं और प्रदेश मे शराब तस्करी आसान नही है। कांग्रेस काल के दौरान शराब माफियाओं के मकड़जाल मे फंसे राज्य को मुक्त किया गया है।
चौहान ने कहा कि ओवर रेटिंग को रोकने के लिए जिला स्तर पर छापे की कार्यवाही भी जारी है। ऐसे मामले सामने आने पर कार्यवाही अमल मे लायी गयी है। इसके अलावा आम लोगों से भी प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जा रही हैं। अब मदिरा एक निश्चित टेंडर प्रक्रिया के तहत गुणवत्तापूर्ण मदिरा उपभोक्ताओं को परोसी जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों मे छापेमारी की कार्यवाही के बाद ओवररेटिंग आसान नही रह गयी है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस नीत सरकार मे शराब माफिया शराब की नीति बनाते थे। सरकार के सरंक्षण मे शराब माफिया प्रदेश मे घटिया मदिरा सप्लाई कर रही थी। हालात यह रहे कि सचिव का स्टिंग भी लोगों के देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल मे गुणवत्ताहीन डेनिस को लेकर मंत्री और सीएम के बीच तनातनी को लोगों ने देखा।
चौहान ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश के रूप मे उभर रहा है और भविष्य की अच्छी संभावनाएं हैं। अब माफियाओं के लिए भी तस्करी आसान नही रही है। शराब के लिए आबंटित ठेकों के लिए पारदर्शी नीति है। प्रदेश मे शराब से खासा राजस्व प्राप्त हो रहा है और इसका मुख्य कारण पारदर्शी नीति और गुणवत्तायुक्त मदिरा उपभोक्ताओं को मिल रही है। कांग्रेस और पूर्व के घटनाक्रम और नीति के अवलोकन की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments