Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगा जल की शुद्धता पर कांग्रेस का दुष्प्रचार सनातन और देव भूमि...

गंगा जल की शुद्धता पर कांग्रेस का दुष्प्रचार सनातन और देव भूमि विरोधी मानसिकताः खजान दास

देहरादून। भाजपा ने गंगा जल की शुद्धता को लेकर कांग्रेस के आरोपों को सनातन और देवभूमि विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व कैबिनेट ने कहा कि ताजा जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि नदियों की साफ़ सफाई के हमारे प्रयास सफल हो रहे हैं। दरअसल तेजी से शुद्ध होते गंगा जल को कांग्रेसी पचा नही पा रहे है। उनका दुष्प्रचार पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। अलग अलग माध्यम से पूछे गए मीडिया सवालों का जवाब देते हुए भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अपनी झूठ और अफवाह की रणनीति के तहत ही गंगा जल की शुद्धता और निर्मलता को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। क्योंकि जल संस्थान और अन्य तकनीकी एजेंसियों की जो हालिया रिपोर्ट आई है, वह स्पष्ट करती है कि गंगोत्री में गंगा जल स्वच्छता के सभी मानकों को पूरा करता है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नमामि गंगे योजना से नदियों की साफ़ सफाई को लेकर जबरदस्त काम हो रहे हैं। गंगोत्री से लेकर हरिद्वार तक राज्य सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर 53 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए और कुछ पर काम जारी है। जिनके माध्यम से हजारों निकासियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को सीधे नदियों में गिरने से रोकने में हम सफल हुए हैं। लेकिन एक राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी द्वारा, अन्य रिपोर्टों को गलत तरीके से प्रस्तुत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे न केवल पतित पावनी मां गंगा की पवित्रता को लेकर गलत धारणा बनती है बल्कि देवभूमि की छवि भी खराब होती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मां गंगा के जल को लेकर राजनैतिक प्रपंच से बाज आना चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि अपने 60 साल के शासन में उन्होंने कभी भी गंगा और अन्य नदियों की बेहतरी के लिए कोई ठोस काम नही किया। कांग्रेस ने नाम मात्र का कार्य गंगा एक्शन प्लान मे किया जिसमें राजीव गांधी की सरकार में 1985 से 2014 तक सरकारी धन की लूट देश के लोगों ने देखी है। आज हम नमामि गंगे योजना से गंगोत्री में पीने लायक, हरिद्वार में आचमन और बनारस में स्नान और क्रूज चलाने लायक स्थिति निर्माण तक पहुंच गए हैं। जिस तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में मां गंगा को पावन और निर्मल बनाने को लेकर युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब गंगा सागर तक इसका जल शुद्ध होगा। शायद यही वजह है कि तेजी से शुद्ध होते गंगाजल से कांग्रेस का हाजमा खराब हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments