Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्माण कार्यों की लेट लतिफी से पब्लिक परेशान हुई तो होगी कार्यवाहीः...

निर्माण कार्यों की लेट लतिफी से पब्लिक परेशान हुई तो होगी कार्यवाहीः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समन्वय समिति की विभिन्न मार्गों पर रोड़ कटिंग की अनुमति तथा मोबाईल टावर लगाए जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। आज उत्तराखण्ड जल संस्थान दक्षिण शाखा, उत्तरशाखा, उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, बीएसएनल, यूपीसील, एडीबी, गेल गैस, रिलाईंस जियो लि0 आदि के प्रस्ताव बैठक में रखे, जिनपर सशर्त अनुमति दी गई।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा/रोड़ कटिंग उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि अगली बैठक की सूचना देते हुए जनमानस को भी आमंत्रति किया जाए, ताकि जो भी लोग बैठक में आकर अपनी बात रखना चाहें वह आ सकें। क्षेत्र में जो निर्माण कार्य संचालित हो रहे हैं वह समयबद्धता एवं मानकों के अनुसार हो रहे हैं अन्यथा नही, जिससे धरातल पर सही स्थिति की भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने एवं मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाली ऐजेंसियों की पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बीएसएनल को रात्रि में सर्शत कार्य करने की अनुमति देते हुए कहा कि उनका डेमेज का भुगतान किया जाना है, उससे धनराशि लेस करते हुए कार्यों की अनुमति दी तथा स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को उनके स्मार्ट सिटी से डेमेज हुई बीएसएनएल की लाईन का भुगतान की पत्रावली चलाने के निर्देश दिए।
वहीं पेयजल निगम को पुरानी लाईन से नई लाईन में शिफ्ट करने तथा घरों में पेयजल संयोजन हेतु सशर्त अनुमति दी गई शाम 05 बजे 8 बजे या रात्रि 08 से 11 बजे तक ही कार्य की अनुमति। तथा नागल हटनाल में 105 किमी कच्ची तथा 05 किमी पक्के भाग में 05 दिवस में कार्य पूर्ण करने पर अनुमति दी। उन्होंने यूपीसीएल एवं गेल को पूर्व में दिए गए कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संसाधन बढाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि पहले पूर्व संचालित कार्य पूर्ण करें नए कार्यों की अनुमति तभी दी जाएगी।
बैठक में उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियनंता लोनिवि मुकेश परमार, यूपीसीएल से शिखा अग्रवाल, एमडीडीए से राहुल कपूर, जल संस्थान से अधि.अभि संजय सिंह, अशीष भट्ट, अधि.अभि एनएच नवनीत पाण्डेय, डीई बीएसएनएल अभिषेक यादव, एजीएम बीएसएनएल कमलेश कुमार सहित गेल, रिलाईंस, कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments