Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने बीईओ सहसपुर का एक दिन का वेतन रोकने के साथ...

डीएम ने बीईओ सहसपुर का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

देहरादून। विकासखण्ड सहसपुर अन्तर्गत राजकीय विद्यालय ईदगाह बस्ती,  में विद्यालय भवन की छत का प्लास्टर गिरने से 03 छात्राएं घायल हो गई थी। जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल नेे त्वरित संज्ञान लेेते हुए प्रकरण की जांच कराई, जिसमेें खण्ड शिक्षा अधिकारी सहसपुर की लापरवाही सामने आने पर 01 दिन का वेतन रोकने तथा प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की कार्यवाही की गई।
उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना चार दिन तक भी नही दी गई। घटना घटित होने के 04 दिन बाद भी  स्कूल का स्थलीय निरीक्षण नही किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका द्वारा कई बार स्कूल के जर्जर भवन की सूचना देने तथा छात्राओं के चोटिल होने की सूचना के उपरान्त भी न तो स्कूल का निरीक्षण किया गया न ही सुधारीकरण के लिए कोई कदम उठाये गए।
जांच आख्याओं का संज्ञान लेते हुए डीएम ने खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड सहसपुर को पदेन दायित्वों का निर्वहन न करने एवं प्रधानाध्यापिका द्वारा (पत्राचार के माध्यम से) पूर्व में सूचित किये जाने के बावजूद भी विद्यालय भवन से छात्राओं को अन्यत्र सुरक्षित भवन में स्थानान्तरित न करने, घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को न देने तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को अवकाश की मिथ्या सूचना देने, बच्चों की जानमाल से खिलवाड़ करने पर कार्यवाही की गई।  डीएम ने खण्ड शिक्षा अधिकारी की निष्क्रियता हेतु 01 दिन का वेतन रोकते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाही की गई। समस्त खंड विकास तथा खंड शिक्षा को प्रस्तुत करना होगा अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों की  स्थिति  के संबंध में प्रमाण पत्र, स्कूलों के जर्जर भवन, भवन की मरम्मत तथा भवन जर्जर होने की स्थिति में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में शिफ्ट करने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे बीडीओ व बीईओ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments