Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Tuesday, September 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनिकाय चुनाव की रणनीति तय, जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी भाजपाः चौहान

निकाय चुनाव की रणनीति तय, जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी भाजपाः चौहान

देहरादून। भाजपा नेतृत्व के साथ सीएम और प्रदेश के सांसदो की बैठक में पार्टी ने निकाय चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी निगमों समेत अधिकांश नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि दिल्ली में शनिवार देर रात्रि हुई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा, पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राजलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल शामिल रहे। बैठक में एकमत से सभी नगर निगमों और अधिकांश नगरपालिका, नगर पंचायत में जीत दर्ज का लक्ष्य तय किया गया है।
उन्होंने बैठक के विषय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में संभावित निकाय चुनाव रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें निगमों, नगरपालिका, नगर पंचायतों की सीटों में आरक्षण को लेकर सभी संभावना पर विचार किया गया। उसी अनुशार प्रत्येक सीट पर सभी संभावित परिस्थिति में पार्टी की चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों का चयन और चुनाव प्रचार को लेकर अंतिम निर्णय लिया गया। पार्टी ने सभी सीटों पर आरक्षण की हर संभव स्थिति के अनुशार चुनावी योजना तैयार का ली है। लिहाजा जैसे ही आयोग द्वारा चुनावों तिथियों की घोषणा की जाएगी, तत्काल वहां की आरक्षण स्थिति अनुसार बैठक में तय रणनीति को अमलीजामा पहनाना शुरू हो जाएगा। पार्टी पहले ही सभी निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के लिए प्रभारी, सह प्रभारी की घोषणा कर चुकी है। साथ ही सभी स्थानों पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने के लिए पर्यवेक्षकों की टीम भी बनाई जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments