Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में सीडीओ ने सुनीं जनशिकायतें, 107 शिकायतें हुईं दर्ज

जनसुनवाई कार्यक्रम में सीडीओ ने सुनीं जनशिकायतें, 107 शिकायतें हुईं दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देर्शों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज 107 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण,आपसी विवाद, विद्युत, पूर्ति विभाग सिंचाई, सड़क आदि सम्बन्धित प्राप्त हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण की सूचना शिकायत पटल को उपलब्ध कराने को भी निर्देशित किया।
जनता दर्शन/जनसुनवाई में ग्राम भूडपुर नया गांव पेलियों निवासी ने अपनी शिकायत में बताया कि सिचंाई हेतु ट्यूबेल लगाया तथा विद्युत कनैक्शन के लिए आवेदन किया गया है तथा सिक्योरिटी जमा करने के उपरान्त भी अभी तक विद्युत कनैक्शन नही मिला जिस पर अधि.अभि यूपीसीलए को कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं एक शिकायतकर्ता द्वारा फर्जी अन्त्योदय राशन कार्ड बनाने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। चन्द्रमणी चोइला तथा सुभाष नगर के वार्ड नम्बर 78 में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनता दर्शन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त गौरव झिसान, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधि.अभि विद्युत राकेश कुमार, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments