Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनए साल में प्रदेश के 39 हजार नए मतदाताओं को मिलेगा “मतदान...

नए साल में प्रदेश के 39 हजार नए मतदाताओं को मिलेगा “मतदान का अधिकार“

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत प्रदेश भर में अभियान जारी है। उत्तराखंड में बीते अक्टूबर माह से मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं संशोधन कराने के साथ ही पुनरीक्षण कार्य व्यापक स्तर पर किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार इस वर्ष विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में नए मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं पर फोकस करते हुए उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान के तहत वर्तमान में प्रदेश भर से 116428 आवेदन फॉर्म 6 के रुप में प्राप्त हुए। इन आवेदन पत्रों मे 18 से 19 वर्ष के आयुवर्ग के 38909 आवेदक, फार्म 6 के रुप में प्राप्त हुए।
  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने हेतु साल भर में 4 अर्हता तिथियां नियत की गई हैं, जिसमें 1 जनवरी,1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की तिथियों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
 उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों के क्रम में सभी अधिकारियों को अलग-अलग जनपदों में सुपर चेकिंग अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुपर चेकिंग अभियान में नियमित रुप से अधिकारियों द्वारा  स्वयं पोलिंग बूथ पर सुपर चेकिंग करते हुए मतदाताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments