Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधकुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि के शूटर पंकज को उत्तराखंड की एस टी एफ़...

कुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि के शूटर पंकज को उत्तराखंड की एस टी एफ़ ने किया गिरफ्तार

देहरादून: कुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि के मुख्य शूटर पंकज निवासी गोलभट्टा, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ और क्लेमेनटाउन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे दून के चंद्रबनी में गिरफ्तार किया।

उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के मुताबिक बुधवार को उन्हें  शूटर पंकज के चंद्रबनी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इस पर एसटीएफ ने क्लेमेनटाउन थाना पुलिस के साथ उसकी घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

आरोपित पंकज ने बताया कि वह नरेंद्र वाल्मीकि के कहने पर सुपारी उठाता है। हाल ही में पंकज ने नरेंद्र वाल्मीकि के कहने पर रुड़की के दो व्यक्तियों की हत्या की सुपारी ली थी। इस काम को अंजाम देने के लिए उसने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से तीन शूटर बुलाए थे। इससे पहले कि वे अपने काम को अंजाम दे पाते एसटीएफ ने उन्हें दबोच लिया था। इसके बाद से एसटीएफ पकंज की तलाश में जुटी थी।
बताते चलें कि नरेंद्र वाल्मीकि वर्तमान में टिहरी जेल में बंद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments