Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डशीतकालीन यात्रा से तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगाः विधायक आशा नौटियाल

शीतकालीन यात्रा से तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगाः विधायक आशा नौटियाल

देहरादून। शीतकालीन यात्रा पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि यात्रा के शुभारंभ से श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीतकालीन यात्रा से तीर्थाटन एवं पर्यटन को सालभर बढ़ावा मिलेगा एवं स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे उनकी आर्थिकी मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालु बाबा केदारनाथ,मध्यमहेश्वर के शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर,कार्तिक स्वामी मंदिर,तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर,विश्वनाथ मंदिर, त्रियुगीनारायण मंदिर,फलासी स्थित तुंगनाथ मंदिर,महड़ महादेव,अगस्त्यऋषि मंदिर,राकेश्वरी मंदिर,
कालीमठ मंदिर,कालीशिला,साणेश्वर महाराज मंदिर,कर्माजीत मंदिर,नारी देवी मंदिर,दुर्गा मंदिर फेगू एवं अन्य अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। कहा कि शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है और उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। शीतकालीन यात्रा स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिले इस दिशा में सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कहा कि शीतकालीन यात्रा के साथ ही विंटर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल रहा है और पर्यटक स्थलों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा स्थानीय लोगों को सशक्त बनाने में मिल का पत्थर साबित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments