Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकॉर्बेट पाखरो केस में लक्ष्मी राणा को ईडी ने बुलाया, हरक सिंह...

कॉर्बेट पाखरो केस में लक्ष्मी राणा को ईडी ने बुलाया, हरक सिंह रावत के बेटे को भी नोटिस

देहरादून। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा देहरादून स्थित एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के कार्यालय पहुंची हैं। ईडी के अफसर लक्ष्मी राणा से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं। ये पूछताछ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले में वित्तीय लेनदेन प्रकरण को लेकर चल रही है। दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत को भी ईडी ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में हरक सिंह रावत के बेटे को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रकरण में वित्तीय लेनदेन पर जांच कर रही एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम ने आज लक्ष्मी राणा को पूछताछ के लिए बुलाया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी लक्ष्मी राणा गुरूवार सुबह करीब 10ः15 पर देहरादून स्थित ईडी के दफ्तर में पहुंची और इसके बाद उनसे जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की। इससे पहले भी लक्ष्मी राणा को ईडी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। जबकि एक बार फिर जांच एजेंसी ने कुछ अधूरे सवालों का जवाब लेने के लिए उन्हें कार्यालय में तलब किया है।
लक्ष्मी राणा को इससे पहले भी ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान करीब 30 से ज्यादा बिंदुओं पर उनसे जानकारी मांगी गई थी। लेकिन विभिन्न बिंदुओं का जवाब देने के साथ कई ऐसे सवाल भी थे, जिनका जवाब जांच एजेंसी के अधिकारियों को नहीं मिल पाया था। जिसके लिए नेत्री ने जांच एजेंसी से कुछ वक्त मांगा था। इसके बाद अब एक बार फिर उन्हीं अधूरे सवालों का जवाब पाने के लिए जांच एजेंसी ने उन्हें बुलाकर फिर से पूछताछ शुरू कर दी है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध पेड़ कटान और निर्माण की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि ईडी ने भी मामले में वित्तीय लेनदेन को लेकर अपनी जांच को आगे बढ़ाया है। जांच एजेंसी इस पूरे मामले में वित्तीय ट्रांजैक्शन की गुत्थी खोलने में जुटी हुई है। ऐसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के अलावा उनके करीबियों को भी जांच एजेंसी बुलाकर पूछताछ कर रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी मानी जाने वाली लक्ष्मी राणा राजनीतिक रूप से काफी मजबूत रही हैं। माना जाता है कि हरक सिंह रावत की राजनीतिक पैठ की बदौलत उन्होंने राजनीति में अपना वर्चस्व कायम किया। लक्ष्मी राणा पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और कांग्रेस संगठन में भी कई पदों पर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments