Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डमदमहेश्वर घाटी में समस्याआंें का अम्बार, विधायक से समाधान की मांग

मदमहेश्वर घाटी में समस्याआंें का अम्बार, विधायक से समाधान की मांग

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता का आभार व्यक्त करते हुए जनसमस्याएं सुनी। विधायक बनने के बाद पहली बार मदमहेश्वर घाटी आगमन पर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू कराकर निराकरण की मांग की।
केदारनाथ विधायक ने मदमहेश्वर घाटी के पाली, फापंज, मनसूना, बुरूवा, राऊलैंक, उनियाणा गांवों का भ्रमण कर जगह-जगह आयोजित स्वागत सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विगत दिनों संपंन हुए उप चुनाव में आम जनता का जो सहयोग मिला, वह आजीवन अविस्मरणीय रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा सीमान्त क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर दर्जनों जन-कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को वर्षभर रोजगार देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया गया है तथा आने वाले समय में मदमहेश्वर घाटी के हर तीर्थ स्थल को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी, जिससे मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन-पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही यहां के युवाओं को वर्ष भर स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन-पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इसलिए भविष्य में मदमहेश्वर घाटी के हर तीर्थ व पर्यटक स्थल को विकसित करने के प्रयास किया जागएा। उन्होंने कहा कि पंच केदारों में द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बना चुका है तथा मदमहेश्वर धाम की यात्रा में प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है। इसलिए मदमहेश्वर घाटी में होम स्टे योजना को बढ़ावा मिलने से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है तथा देश-विदेश से देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने वाला तीर्थयात्री, पर्यटक, सैलानी यहां की संस्कृति, परम्पराआंे, रीति-रिवाज से रूबरू होकर यहां से सुखद संदेश लेकर जा रहा है। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर घाटी मे फैली हर समस्या के निराकरण को लेकर सामूहिक पहल की जाएगी। केदारनाथ विधायक नौटियाल के मदमहेश्वर घाटी आगमन पर राइंका मनसूना प्रधानाचार्य महेश प्रसाद नौटियाल ने विद्यालय भवन की छत निर्माण, ग्रामीणों ने राऊलैंक-मालतोली मोटर मार्ग निर्माण तथा लैक में पाण्डव चौक सौन्दर्यीकरण के साथ उनियाणा-पोल्दी मोटर मार्ग सहित अनेक समस्याओं से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत, राज्य महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, निवर्तमान प्रेमलता पन्त, पुष्पा पुष्वाण, सरोज भट्ट, कमलेन्द्र नेगी, महावीर पंवार, प्रताप राणा, भाजपा मंडल महामंत्री दलबीर नेगी, संजय मनवाल, राकेश धिरवाण, राजेंद्र धिरवाण, दलीप रावत, राकेश नेगी, यशपाल पंवार, आनन्द सिंह नेगी, हुक्म सिंह पंवार, राजपाल पंवार सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments