Latest news
एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं देवराणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

[t4b-ticker]

Wednesday, August 12, 2026
Homeउत्तराखण्डएम्बेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

एम्बेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

देहरादून। एम्बेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने रैंप पर जलवे बिखेरे तो साथ ही जजेज के सवालों के जवाब भी दिए।
शुक्रवार को हरिद्वार बाईपास स्थित कल्चरल ऑडिटोरियम में एम्बेलिश मिसेज इंडिया सीजन- 3 के ग्रैंड फिनाले में 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
तीन केटेगरी में इस शो को विभाजित किया गया था। जिसमें सिल्वर कैटेगिरी 18 से 35 वर्ष, गोल्ड कैटेगिरी में 35 से 45 वर्ष और प्लेटिनम कैटेगिरी में 45 से अधिक वर्ष की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अलग अलग कैटेगिरी के अनुसार परिधानों में सजकर आई महिलाओं में अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिला। उन्होंने जजेस के सवालों के भी बखूबी जवाब दिए। तीन राउंड में वेस्टर्न, इंडियन और गाउन जैसे परिधान शामिल थे।इस मौके पर आयोजक ख्याति शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को उनके सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्लेटफॉर्म ने कई महिलाओं को नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य सब कॉन्टेस्ट के विनर्स की घोषणा भी ग्रैंड फिनाले के मौके पर ही की गई इस मौके पर जजेज की भूमिका में कैम्बरिन हॉल में शिक्षिका और अकादमिक डीन एनी सिंह, इंद्राणी पांधी, मिसेज इंडिया 2023 शैला बिलाल, सीजीडी फैशन की चंद्र लेखा, फैशन डिजाइनर और सलाहकार कनक प्रसार, ब्यूटी क्वीन और ग्रूमर ऐश्वर्या बिष्ट, लक्ष्मी ज्वैलर्स की मनदीप सिंह, आलोक गोस्वामी और फैशन डिजाइनर लीना सचदेवा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments