Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रीमदभागवद ज्ञान सप्ताह में निकली भव्य कलश यात्रा

श्रीमदभागवद ज्ञान सप्ताह में निकली भव्य कलश यात्रा

देहरादून। विजय पार्क क्षेत्र के नर्मदेश्वर मंदिर समिति द्वारा श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह का आयोजन आरंभ किया गया। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में समस्त क्षेत्रवासियों व भक्तों ने समस्त क्षेत्र में कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। कलश-यात्रा कथा स्थल-नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर, विजय पार्क से प्रारंभ होकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा-पंडाल तक पहुंची। कलश यात्रा डोल-नगाडों के साथ निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की मातृशक्ति ने अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। ढ़ोल की धुन पर क्षेत्र के युवा थिरक रहे थे। इस कलश यात्रा का क्षेत्र वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
कलश यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता-अभिनव थापर ने भाग लिया और व्यास जी का सम्मान किया। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि मंदिर समिति श्रीमद भागवद ज्ञान सप्ताह व कलश यात्रा का आयोजन कराना शुभ संकेत है। इससे क्षेत्र के निवासियों को भगवान के पूजन के साथ-साथ आपसी सौहार्द का भी मौका मिलेगा और ऐसे धार्मिक आयोजन क्षेत्र में निरंतर होने चाहिए। कलश यात्रा के संयोजक व नर्मदेश्वर मंदिर समिति, विजय पार्क के मुख्य पुजारी – आचार्य शिवम अवस्थी ने बताया कि इस बार नर्मदेश्वर मंदिर श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जो 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक क्षेत्रवासियों के लिये निरंतर चलेगा। कथा की पूर्णाहुति एवं समापन 3 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस आयोजन में गौरव जोशी, अनिता नौटियाल, उर्मिला परिहार, मीना देवी,सत्यम अवस्थी आदि ने भाग लिया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments