Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल को निकाय चुनाव तैयारियों की जानकारी दी

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल को निकाय चुनाव तैयारियों की जानकारी दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की और नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। आयुक्त ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 24 दिसंबर, 2024 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतों के लिए सामान्य निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 23 जनवरी, 2025 को मतदान और 25 जनवरी, 2025 को मतगणना संपन्न होगी।
आयुक्त ने बताया कि इस बार निर्वाचन प्रक्रिया में डिजिटलीकरण को प्राथमिकता दी गई है। सभी मतदाता सूचियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है, जिससे आम जनता को आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। पहली बार कुछ नगर निगमों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी। इसके अतिरिक्त पहली बार मतगणना के परिणाम सीधे आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे, जो जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहेंगे। राज्यपाल ने निर्वाचन प्रक्रिया में डिजिटलीकरण के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए किए गए आयोग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के डिजिटलीकरण और मतगणना परिणामों के ऑनलाइन प्रदर्शन जैसे कदम निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता को मजबूत करेंगे। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया का बेहतर दस्तावेजीकरण किया जाए और निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments