Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में रक्तदान शिविर आयोजित, डीएम ने किया रक्तदान

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में रक्तदान शिविर आयोजित, डीएम ने किया रक्तदान

देहरादून। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी ने रक्तदान किया। इस दौरान डीएम ने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका व गुरुद्वारा का प्रसाद ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों से ओपीडी में जाकर भेंट की तथा इस मानव सेवा के पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिए चिकित्सकों को सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सर्विस तो जनमानस के लिए कार्य करती ही है किंतु जो सामाजिक संगठन और छळव् इस कार्य में आगे आते हैं तो यह बहुत ही सफल साबित होते हैं तथा उनके साथ अन्य कम्युनिटी ग्रुप भी इस कार्य में मदद के लिए आगे आते हैं, जो बहुत ही अच्छी बात है। इस प्रकार के सेवा भाव से जहां जनमानस की सेवा होती है वही इस कार्य में लोग भी जुड़ते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर के माध्यम से जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना पुण्य का कार्य है. इस प्रकार के आयोजन से जंहा जनमानस तक स्वास्थ्य सेवा मिलती है, वहीं लोग अपनी स्वास्थ्य जांच के प्रति सचेत रहते हैं। उन्होंने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के इस पूनित कार्य की प्रशंसा करते हुए अन्य संगठनों से अपेक्षा वे इस प्रकार के कार्य में आगे आयेंगे। जिलाधिकारी ने शिविर में जनमानस का हाल जाना, इस दौरान डीएम ने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका. गुरुद्वारा का प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments