Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय खेलः खिलाड़ी चयन केे लिए दिशा निर्देेश जारी

राष्ट्रीय खेलः खिलाड़ी चयन केे लिए दिशा निर्देेश जारी

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने चयन प्रक्रिया के संबंध में राज्य खेल संघों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही, चयन ट्रायल रिपोर्ट के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। राज्य खेल संघों को दो जनवरी 2025 तक चयन ट्रायल रिपोर्ट जमा करनी होगी।
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह की ओर से सभी राज्य खेल संघों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि चयन ट्रायल रिपोर्ट के साथ वीडियो फुटेज व फोटो उपलब्ध कराए जाने भी आवश्यक होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा जाएगा और राष्ट्रीय खेलों में राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए योग्य खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। उन्होंने राज्य खेल संघों से अपेक्षा की कि वे चयन प्रक्रिया के लिए जारी दिशा निर्देशों का खास ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा है कि दिशा निर्देशों का पालन न किए जाने की स्थिति में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चयन प्रकिया के दिशा निर्देशः सभी चयन ट्रायल निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने होंगे और प्रत्येक पात्र एथलीट को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे। एथलीटों को 28 जनवरी 2025 को उद्घाटन समारोह से कम से कम छह महीने पहले उस राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए या उस राज्य में निवास करना चाहिए या कार्यरत होना चाहिए, जहां की राज्य टीम के लिए वह दावेदारी प्रस्तुत कर रहा है। (भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार)। प्रत्येक राज्य खेल संघ को यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित खेल में विशेषज्ञता के लिए मान्यता प्राप्त एक योग्य प्रशिक्षक या चयनकर्ता उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों का आंकलन करने के लिए ट्रायल के दौरान मौजूद रहे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी चयन परीक्षणों की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी होगी। इसके अतिरिक्त, परीक्षणों की तस्वीरें भी लेनी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments