Latest news
भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने कार्यकताओं के साथ सुनीं पीएम मोदी की मन की...

मंत्री जोशी ने कार्यकताओं के साथ सुनीं पीएम मोदी की मन की बात

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के वार्ड 08 सालावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 80 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 117वां और इस साल 9वां और आखिरी संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संविधान को विरासत से जोड़ने के लिए बनी वेबसाइट, महाकुंभ की विशेषताएं, फिल्म जगत की कई महान हस्तियां राज कपूर और रफी साहब को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज का जिक्र और बस्तर में हुए अनूठे ओलंपिक के बारे में भी बताया और देश वासियों को नए साल की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है और लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को जरूर सुनने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, बूथ अध्यक्ष मोहिनी वर्मा, सुबोध सिंह बिष्ट, आरएस परिहार, भूपेन्न्द्र सिंह कठैत, डा0 एएल अमोली, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments