Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डशीतलहर से बचाव के लिए प्रभावी उपाय करने के सीएम धामी ने...

शीतलहर से बचाव के लिए प्रभावी उपाय करने के सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाए किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरतने और जिलों में रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
सीएम धामी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा है। शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, जुराब और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराने को कहा। जिलों में रात के समय जिन स्थानों पर अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं, उसकी लोगों को तमाम माध्यमों से जानकारी भी दी जाए। सीएम धामी ने कहा कि ये सुनिश्चित किया जाए कि बर्फबारी के कारण सड़कें अधिक देर तक बाधित न हों। जिन क्षेत्रों में बर्फबारी अधिक होती है, उन स्थानों पर सड़कों से बर्फ हटाने के लिए आवश्यक संसाधनों का उचित प्रबंधन किया जाए।
सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतकाल को देखते हुए जिलों में गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण डाटा रखा जाए, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में उन्हें यथाशीघ्र चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। शीतलहर के दृष्टिगत निराश्रित पशुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए। बैठक के दौरान सीएम ने शीतलहर से बचाव के लिए जिलों में की गई व्यवस्थाओं के बारे में सभी जिलाधिकारियों से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। सभी जिलाधिकारी भी सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से फायदा न उठाए। बदीरनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के शीतकाल प्रवास स्थलों और उसके आस-पास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और विभागों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments