Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव में भूपेंद्र कंडारी अध्यक्ष व सुरेंद्र डसीला महामंत्री...

उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव में भूपेंद्र कंडारी अध्यक्ष व सुरेंद्र डसीला महामंत्री चुने गए

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव-2025 के आज मतदान हुए। मतदान चुनाव अधिकारी कुंवर राज अस्थाना व सहायक चुनाव अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद बडोनी व डॉ वीके डोभाल की देखरेख में सम्पन्न हुए।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह कंडारी 181 को अरुण शर्मा को 138 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्रा को 131, आशीष उनियाल को 127, बीएस तोपवाल को 30, गौरव गुलेरी को 20 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुलोचना पायल को 178, राजीव थपलियाल को 130 मत मिले। महामंत्री पद पर सुरेंद्र सिंह डसीला को 169, विनोद पुंडीर को 144 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद (महिला आरक्षित) पर रश्मि खत्री को 199 व प्रभा वर्मा को 108 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चंदोला को 138, मनोज सिंह जयाडा को 115 व राजेंद्र उनियाल को 60 मत मिले। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर अभय सिंह कैंतुरा व संप्रेक्षक पद पर शिवेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य कार्यकारिणी में नौ पदों पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें मनवर सिंह रावत 272, संदीप बडोला 241,दीपक बड़थ्वाल 212, शूरवीर सिंह भंडारी 207, किशोर रावत 191, मो असद 179, रमन कुमार जायसवाल 179, योगेश रतूड़ी 177, पंकज भट्ट 177 मतों के साथ विजयी रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में अंबुज शर्मा को 140 वोट व दीपक छाबड़ा को 162 मतों से संतुष्ट होना पड़ा। इस अवसर पर कार्यालय प्रत्याशियों के अभिकर्ता तिलक राज, किशोर कुमार रावत, मनीष डंगवाल, प्रेस क्लब कार्यालय प्रभारी सुबोध भट्ट मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments