Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने किया लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम कक्ष एवं पंचास्थानि का निरीक्षण

डीएम ने किया लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम कक्ष एवं पंचास्थानि का निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्टेªट परिसर स्थित लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम एवं पंचास्थानि कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम का अवलोकन करते हुए शिकायतों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कलेक्टेªट आने वाले फरियादियों की शिकायत अंकन करते हुए मॉर्क किए गए विभाग पटल को ऑनलाईन /आफलाईन हस्तांतरित करते हुए निस्तारण की कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करें। अभी हॉल में डीएम की पहल पर कलेक्टेªट परिसर में लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम स्थापित किया गया, जिसमें जनसामान्य से प्राप्त शिकायती एवं प्रार्थना पत्रों का अंकन कर सम्बन्धित विभाग/पटल को प्रेषित किया जाता है, जिससे शिकायत के निस्तारण की स्थिति एवं सम्पूर्ण मानिटिरंग की जाती हैै, इस सिस्टम के स्थापित होने से फरियादियों को भटकना नही पडे़गा।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने पंचास्थानि चुनावालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान अव्यवस्थित रखे अभिलेखों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्यालय में रखी पत्रावली को व्यवस्थित रखने तथा निर्वाचन के उपरान्त कार्यालय में रखे पुराने अभिलेखों की बाईडिंग कराने तथा कार्यालय में सामग्री व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कार्यालय में चल रहे कार्यों तथा कार्यालय स्टॉफ के बारे में जानकारी ली। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम का निरीक्षण करते हुए मरम्मत हेतु स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ कलेक्टेªट परिसर संचालित निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह एवं उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट कपिल कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments