Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम सविन बंसल ने मदरसों को लेकर सभी एसडीएम से मांगी रिपोर्ट

डीएम सविन बंसल ने मदरसों को लेकर सभी एसडीएम से मांगी रिपोर्ट

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार में जनपद में संचालित अपंजीकृत मदरसों के सम्बन्ध बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में ऐसे मदरसे जो पंजीकृत नही है के संचालन का विवरण प्रस्तुत करेगें। तथा इस कार्य में जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए मदरसों का सर्वे कर नियमानुसार कार्रवाई कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में संचालित पंजीकृत मदरसों सहित अपंजीकृत मदरसों एवं अन्य सेंन्टर की समुचित विवरण उपलब्ध करायेंगे। तथा जो मदरसे पंजीकृत हैं उनमें मानकों का परिपालन की स्थिति यथा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का परिपालन, मीड-डे-मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधा आदि समुचित रिर्पाेर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात, उप मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार, वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments