Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डमालदेवता में वीर बाल दिवस के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मालदेवता में वीर बाल दिवस के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

देहरादून। वीर बाल दिवस पर 10 दिवसीय वर्चुअल रनिंग चौलेंज के तृतीय संस्करण का आयोजन 23 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक विकासनगर एथलेटिक्स क्लब द्वारा किया गया। पांच जनवरी को वीर बाल दिवस के सम्मान समारोह का आयोजन मालदेवता स्थित ग्रेनीज डेन रिसॉर्ट में किया गया ।
जिसमें अलग अलग राज्यों और विद्यालयों से 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता के दौरान अलग अलग बूस्टर चौलेंज भी दिए गए जिनमें, पुश अप, प्लैंक, 10 किमी रेस और अन्य चौलेंज कराए गए।
क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने बताया कि यह वीर बाल दिवस 2024 वर्चुअल चौलेंज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहीदी को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था, उन्होंने बताया कि इस मौके को विकासनगर एथलेटिक्स क्लब द्वारा सभी को अपने स्वस्थ के प्रति जागरूक करने के लिए और साथ ही साहिबजादों की शहीदी को श्रद्धांजलि देने के लिए 2024 में इसका तृतीय संस्करण कराया गया और उन्होंने बताया कि क्लब का लक्ष्य सभी को खेलों से जोड़ कर राज्य को नशामुक्त रखना है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत और डी आर डी ओ से सेवानिवृत वैज्ञानिक ओ पी मनोचा जी उपस्थित रहे जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और साथ ही साहिबजादों की श्रद्धांजलि को नमन किया और वहां उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
विजेताओं में अंडर 30 कैटेगरी में विकास और अंजली, 30 से 60 वर्ष कैटेगरी में गीता माहर और अजय यादव, 60$ कैटेगरी में डॉक्टर गीता शुक्ल और गंभीर सिंह पंवार विजेता रहे। वहीं कमलजीत सिंह, गुरफूल सिंह और रूप चंद गुप्ता को 70$ कैटेगरी में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर विकासनगर एथलेटिक्स क्लब, पहाड़ी पैडलर्स, रोड स्पिन वॉरियर्स, सचिवालय एथलेटिक क्लब और देहरादून रनर्स क्लब से सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments