Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

मंत्री जोशी ने निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी योगेश, दून विहार वार्ड से मीनाक्षी नौटियाल, राजपुर वार्ड से अल्का कुल्हान और विजयपुर वार्ड से निर्मला थापा के चुनाव कार्यालय का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित सभा को भी सम्बोधित किया और बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हो रहा हैं और शीघ्र ही प्रदेश में यूसीसी लागू होने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता का विश्वास है और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। इस निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी, यह संकेत हर क्षेत्र में अभी से मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि आने वाला सवेरा भाजपा का है और आम जनमानस का अपार समर्थन भाजपा मिल रहा है। निकाय चुनावों की यह जीत ट्रिपल इंजन का काम करने के साथ ही निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार को गति मिलेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संजय नौटियाल, पार्षद प्रत्याशी योगेश, प्रत्याशी मीनाक्षी नौटियाल, प्रत्याशी अल्का कुल्हान, प्रत्याशी निर्मला थापा, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, ईशान क्षेत्री, मोहित अग्रवाल, मंजीत रावत, भावना बिष्ट, प्रभा शाह, दीपक अरोड़ा, दिनेश गुसांई, वंदना बिष्ट, नीम बहादुर खत्री, विनोद खत्री सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments