Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ सीएम करेंगे

राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ सीएम करेंगे

हरिद्वार। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंम्पियनशिप का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दोपहर 2 बजे करेंगे। रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित इस चौम्पियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों के 60 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 8 से 11 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद मे आयोजित इस प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही है। इसके साथ-साथ भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम भी दोनो वर्ग मे भाग ले रही है। उत्तराखंड कबड्डी के अध्यक्ष व 38वें राष्ट्रीय खेल के सीडी एम महेश जोशी ने बताया कि चौंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों का आगमन हो चुका है। प्रशासन व जनसहयोग के बिना एक हजार के लगभग खिलाडी व अधिकारी के रहने व भोजन व ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था करना सम्भव नही है। आयोजन को सफल बनाने मे नरेश चौहान संयोजक, चेतन जोशी सचिव ,उपाध्यक्ष मेजर सिंह, घ्षिपाल सिंह, पंकज राठी, नितिन राठी , दिनेश शर्मा ,तुलसी चौहान, आशीष कुमार, गौरव आदि निरंतर काम कर रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments